मीडिया लाउंज
आरईसी ने एलिम्को के साथ मिलकर विशेष योग्यता वाले व्यक्तियों को सहायता सामग्री और सहायक उपकरणों का वितरण किया
तारीख 30-12-2022

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम आरईसी लिमिटेड ने अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत लगभग ₹10 करोड़ की वित्तीय सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल के तहत, आरईसी दो वर्ष की अवधि में देश भर के विभिन्न जिलों/राज्यों में 25 शिविर आयोजित करके 'विशेष योग्यता वाले व्यक्तियों को सहायता सामग्री और सहायक उपकरणों के वितरण' के लिए एएलआईएमसीओ को सहयोग प्रदान कर रहा है।
इस परियोजना के अंतर्गत विशेष योग्यता वाले व्यक्तियों को सहायता सामग्री और उपकरण वितरित करने के लिए रायपुर में दो शिविर आयोजित किए गए। पहला शिविर, माना शिविर में आरईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री विवेक कुमार देवांगन, आरईसी के निदेशक (वित्त) श्री अजय चौधरी, रायपुर के आईएएस, कलेक्टर एवं डीएम डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे और आरईसी लिमिटेड, एलिम्को और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उसी दिन आदर्श नगर में दूसरा शिविर आयोजित किया गया।









