मीडिया लाउंज
आरईसीको ब्रांड बिल्डिंग के लिए स्कोप अवार्ड प्रदान किया गया
तारीख 07-12-2017

आरईसी लिमिटेड ने स्कोप द्वारा आयोजित कारपोरेट कम्युनिकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2017 में "समावेशी संवृद्धि द्वारा ब्रांड बिल्डिंग" के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार 7 दिसंबर को नई दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा प्रदान किया गया।
स्कोप को 38 पीएसयू से 119 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं एवं इसकी ज्यूरी में बिमल जुल्का (आईएएस), सूचना आयुक्त तथा आईआईएमसी के महानिदेशक केजी सुरेश एवं मीडिया, संचार तथा विश्व जन संपर्कके क्षेत्र से कई अन्य ख्याति प्राप्तव्यक्ति भी शामिल थे।









