मीडिया लाउंज
आरईसी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक के रूप में डॉ. पी. शकील अहमद की नियुक्ति
तारीख 21-11-2017

असम एवं मेघालय कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. पी. शकील अहमदद्वारा विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के समन्वय के लिए आरईसी में 21 नवंबर 2017 से प्रतिनियुक्ति के आधार पर वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया गया। इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कईपरियोजनाओं / दायित्वों के निर्वहन का व्यापक अनुभव प्राप्त हैजिसमेंशिक्षा, पर्यटन, कौशल विकास और सूचना एवं जनसंपर्क शामिल है। आरईसी में पदभार ग्रहण करने से पहलेडॉ. अहमद कृषि और सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे, जहां वे भारत केहार्टिकल्चर मिशन के प्रभारी थे। मेघालय सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के अतिरिक्त डॉ. अहमद ने प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक, टी बोर्डके निदेशक और मॉस्को में भारतीयदूतावास में निदेशक जैसे कई विभागों / कार्यालयों में भी कई पदों पर कार्य किया है।









