मीडिया लाउंज
नई दिल्ली में आयोजित 50वीं वार्षिक आम बैठक
तारीख 29-08-2019
आरईसी लिमिटेड की 50वीं वार्षिक आम बैठक नई दिल्ली में 29 अगस्त, 2019 को आयोजित की गई थी। श्री अजीत कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आरईसी ने बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण और विद्युत मंत्रालय के अग्रणी कार्यक्रमों पर जोर दे रही है।
वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान, आरईसी ने 115,957 करोड़ रुपये की कुल ऋण सहायता स्वीकृत की जिसमें पारंपरिक उत्पादन परियोजनाओं के निमित्त 41,432 करोड़ रुपये; नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के निमित्त 11,875 करोड़ रुपये; टीएंडी परियोजनाओं के निमित्त 50,610 करोड़ रुपये और अल्पावधि ऋण एवं अन्य ऋणों के निमित्त 12,040 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में 72,165 करोड़ रुपये संवितरित किए जिनमें पारंपरिक उत्पादन परियोजनाओं के निमित्त 19,582 करोड़ रुपये; नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के निमित्त 6,628 करोड़ रुपये; टीएंडडी परियोजनाओं के निमित्त 31,364 करोड़ रुपये; अल्पावधि एवं अन्य ऋणों के निमित् 8,870 करोड़ रुपये और विकेंद्रीकृत वितरित उत्पादन (डीडीजी) सहित विभिन्न डीडीयूजीजेवाई योजनाओं के ऋण संघटक के निमित्त 5,722 करोड़ रुपये शामिल हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा "वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान, नवीकरणीय ऊर्जा श्रेणी के तहत आरईसी की स्वीकृतियां पूर्व वर्ष की अपेक्षा 69 प्रतिशत अधिक थीं।"










