हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसीपीडीसीएल ने मैसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड को एसपीवी सौंपा
तारीख 23-01-2023

विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में एनबीएफसी महारत्न कंपनी, सीपीएसयू आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी, आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) द्वारा ट्रांसमिशन परियोजना अर्थात् 'एमपी पावर ट्रांसमिशन पावर पैकेज-। लिमिटेड' के निर्माण के लिए गठित परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल), मैसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपा गया।

मैसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड मध्य प्रदेश सरकार की अंतर-राज्य ट्रांसमिशन परियोजना की सफल बोली लगाने वाली रही है और आरईसीपीडीसीएल बोली प्रक्रिया की समन्वयक थी।

मैसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड का चयन विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अधिसूचित मानक बोली दस्तावेजों और उसके दिशानिर्देशों के अनुरूप ट्रांसमिशन डेवलपर्स के चयन के लिए टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) के माध्यम से किया गया था।

इस कार्य में लगभग 370 किलोमीटर की 17 सबस्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन का कार्यान्वयन शामिल है। इस परियोजना के कार्यान्वयन को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उपर्युक्त एसपीवी को सौंपने के साथ, आरईसीपीडीसीएल ने अब तक लगभग 58,515 करोड़ रुपये की लागत वाली 44 ट्रांसमिशन परियोजनाओं को सफलतापूर्वक सौंपा है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/12/2025 - 07:25 AM
  • आगंतुकों की संख्या :