हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी द्वारा गुजरात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'बिजली उत्सव' का आयोजन
तारीख 23-12-2022

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक महारत्न कंपनी, आरईसी लिमिटेड द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत, गुजरात के वडोदरा जिले के तालुका सिनोर, मोता फोफालिया गांव में 'बिजली उत्सव' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (एमजीवीसीएल) और आरईसी के क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई, वडोदरा के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस कार्यक्रम में यूटिलिटी अधिकारियों द्वारा वक्ता सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें बिजली के उपभोक्ता अधिकार, बिजली के लाभ और दूरदराज के क्षेत्रों में विद्युतीकरण के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों और बिजली तक पहुंच के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता में आने वाले सुधारों के बारे में बताया गया। गांवों के लाभार्थियों को भी मंच पर अपने अनुभव और विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था कि कैसे बिजली तक पहुंच ने उनके जीवन को बदल दिया है।

गांव के लोगों और बच्चों से जुड़ने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बिजली के उपभोक्ता अधिकार, ऊर्जा संरक्षण और बिजली के लाभ जैसे विषयों पर ज्ञान प्रदान करने के लिए नुक्कड़-नाटक भी किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार के रूप में एलईडी बल्ब के वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 06/12/2025 - 07:25 AM
  • आगंतुकों की संख्या :